अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है : Rahul Gandhi
इंटरनेट डेस्क। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों द्वारा किए जा रहे चक्का जाम को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है। किसानों द्वारा आज दोपपर 12 बजे से 3 बजे तक किए जा रहे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है-ये तीन कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन! इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर देश और घर का बजट बिगाडऩे का आरोप लगाया था।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि किसानों द्वारा चक्का जाम और शांतिपूर्ण सत्याग्रह का कांग्रेस पूर्ण समर्थन करती है, अन्नदाताओं को बर्बाद करने के लिए मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले कानूनों को हर हाल में वापस लेना होगा।
गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों द्वारा लम्बे समय आंदोलन किया जा रहा है। सरकार के साथ कई दौर की बातचीत होने के बावजूद इस पर किसी भी प्रकार का नतीजा नहीं निकला है।