कृृषि बिल का विरोध, इंडिया गेट पर ट्रेक्टर में आग लगााई, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। कृषि बिलों के विरोध में उग्र विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसका एक बानगी उदाहरण नई दिल्ली के इंडिया गेट पर देखने को मिला। जहां कुछ लोगों ने बिल के विरोध में ट्रेक्टर में आग लगा दी। पुलिस ने आनन फानन में आग को बुझा कर ट्रैक्टर को वहां से हटाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुबह करीब 7.15 से 7.30 के बीच करीब 15 से 20 संख्या में कुछ लोग किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के पास एकत्रित हुए, वो अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आए थे।
उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाने के बाद जमकर नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार कांग्रेस पार्टी जि़ंदाबाद के नारे लगा रहे थे। दमकल विभाग ने ट्रेक्टर की आग बुझाई अब पुलिस यह जानकारी जुटाने की कोशिश में है कि य़ह लोग कौन थे। बताते चलें कि पूरे देश में किसान बिल के विरोध में किसान प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
रविवार को भी देश के कई हिस्सों में किसानों व राजनीतिक दलों ने कृषि कानून के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी। गजट अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने तीन विधेयकों को मंजूरी दी।