केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने दी मनोज कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं
नयी दिल्ली। देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्में बनाने के कारण 'भारत कुमार के नाम से मशहूर हुए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को उनके 83वें जन्मदिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
डॉ हर्षवर्धन ने ट््वीट कर कहा, ''फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित एवं पद्मश्री से सुसज्जित प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ रहें।
मनोज कुमार का जन्म पाकिस्तान के ऐबटाबाद में 24 जुलाई 1937 को हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने खुद बनायी कुछ फिल्मों में अपने किरदार का नाम भारत कुमार रखा जिससे उन्हें फिल्मी जगत का 'भारत कुमार कहा जाने लगा।(एजेंसी)