कोरोना : अमेरिका में 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 52 हजार मामले
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। दुनिया भर में 24 घंटों में एक लाख 95 हजार 848 मामले सामने आए। ये एक दिन में अबतक की सबसे ज्यादा संख्या है।
चौंकाने वाली यह है कि अकेले अमेरिका में ही एक दिन में रिकॉर्ड 52 हजार मामले सामने आए हैं। दुनिया में कोरोना से अब तक एक करोड़ 7 लाख 93 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 18 हजार के पार पहुंच गई है।
अमेरिका में सबसे अधिक मामले
अमेरिका: केस- 2,778,152, मौतें- 130,789
ब्राजील: केस- 1,453,369, मौतें- 60,713
रूस: केस- 654,405, मौतें- 9,536
भारत: केस- 605,220, मौतें- 17,848
यूके: केस- 313,483, मौतें- 43,906
स्पेन: केस- 296,739, मौतें- 28,363
पेरू: केस- 288,477, मौतें- 9,860
चिली: केस- 282,043, मौतें- 5,753
इटली: केस- 240,760, मौतें- 34,788
ईरान: केस- 230,211, मौतें- 10,958