गूगल मैप्स को और स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने की आसान टिप्स

आज के समय में Google Maps सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रह गया है, बल्कि यह ट्रैफिक, टोल और मौसम जैसी कई जरूरी जानकारियां भी देता है। अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आपका सफर और भी आसान और सुविधाजनक हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ काम की टिप्स।

घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक अपडेट

अगर आपके शहर में ट्रैफिक जाम आम बात है, तो निकलने से पहले ही अपने रूट की स्थिति चेक कर लें। इसके लिए गूगल मैप्स खोलकर ट्रैफिक लेयर ऑन करें।

इस फीचर की मदद से आप समय बचा सकते हैं और वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं।

इनकॉग्निटो मोड से रखें अपनी सर्च प्राइवेट

अगर आप चाहते हैं कि आपकी लोकेशन और सर्च हिस्ट्री सेव न हो, तो इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करें। इसके लिए अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और इनकॉग्निटो मोड ऑन कर दें। इससे आपकी गतिविधियां अकाउंट हिस्ट्री में सेव नहीं होंगी।

आसानी से करें लोकेशन पिन

किसी भी खास जगह को सेव करना चाहते हैं? बस उस लोकेशन पर लॉन्ग प्रेस करें। इसके बाद आप उस जगह को पिन कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं या सेव कर सकते हैं। एक बार पिन करने के बाद बार-बार एड्रेस टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप गूगल मैप्स का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने सफर को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।