छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेंबर ने किया दीपावली मिलन समारोह

रायपुर।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष मधु ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेंबर द्वारा 9 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में किया गया। महिला चेंबर के पदाधिकारी सहित समस्त सदस्य गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने समारोह के शुभारंभ में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों सहित प्रदेश के समस्त आम जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की साथ ही समारोह में उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी इंदिरा जैन ने बताया कि समारोह में महिला चेम्बर ने रंगारंग कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात प्रतिभागियों एवं सदस्यों को पुरस्कार वितरण किया गया।
मधु अरोरा ने महिला चेंबर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित कर कहा कि दीपों का यह पर्व लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति लाती है, इस पावन अवसर पर आओ हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वयं के अन्दर की बुराई रूपी अँधेरे को इस दीपावली पर्व के रौशनी से हमेशा के लिए मिटाएं।
कार्यक्रम के अंत में महिला चेंबर द्वारा चेंबर के कर्मचारियों को दीपावली उपहार भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *