झामसिंह के परिवार से मंत्री अकबर ने की मुलाकात
मध्यप्रदेश पुलिस की गोली लगने से हुई थी मौत
कवर्धा. मंत्री मोहम्मद अकबर (Minister Mohammad Akbar) ने गुरुवार को बोड़ला विकासखंड के ग्राम खिलाही बालसमुंद के आदिवासी झामसिंह के घर पहुंचकर उनके परिवार से मिले. बता दें कि पिछले दिनों झामसिंह की मौत मध्यप्रदेश पुलिस की गोली लगने से हो गई थी।
कवर्धा विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर (Minister Mohammad Akbar) ने मृतक झामसिंह की पत्नी लगनी बाई को 1,00000 की सहायता राशि का चेक सौंपते हुए उनके पुत्र नरेंद्र सिंह, खिलेंद्र सिंह, पुत्री कुमारी हिना तथा भाई नेम सिंह और मानसिंह से चर्चा कर आश्वस्त किया किया कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
निष्पक्ष जांच करने की मांग की
उल्लेखनीय है कि झामसिंह की मृत्यु मध्य प्रदेश पुलिस की गोली से होने की जानकारी मंत्री मोहम्मद अकबर (Minister Mohammad Akbar) को मिली उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कबीरधाम से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी तथा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से घटना के संबंध में बात करके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो पत्र लिखकर घटना की निष्पक्ष और सही जांच कराने की मांग की थी।
ये रहे मौजूद
ग्राम खिलाही में आज बड़ी संख्या में क्षेत्र के आदिवासियों सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाती मरकाम जनपद पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष अमिता मरकाम तानसेन चौधरी कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के., वन मंडल अधिकारी दिलराज प्रभाकर, पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार सहित पत्रकार गण एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।