दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने दिया बेटे को जन्म
कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सरजा की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं तस्वीरें
7 जून 2020 को अचानक ह्रदय गति रुकने जाने से कन्नड़ अभिनेता चिंरजीवी सरजा की निधन हो गया था। अचानक हुई मौत से उनकी गर्भवती पत्नी मेघना राज को गहरा आघात पहुंचा था। अब खबर है कि उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।
दिवंगत कन्नड़ अभिनेता चिंरजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने बेटे को जन्म दिया है। मेघना ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बच्चे को जन्म दिया है। मेघना के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में चिरंजीवी के भाई ध्रुव सरजा अपनी बाहों में बच्चे को लिए हुए हैं। मेघना राज के मां बनने की जानकारी चिरंजीवी सरजा के भाई ध्रुव ने सोशल मीडिया पर दी है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-बेबी ब्वॉय, जय हनुमान। वहीं ध्रुव सरजा की पत्नी प्रेरणा ने लिखा-मेघना को बेबी ब्वॉय का आशीर्वाद मिला है। आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।