दीपावली पर पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रिद्धिमा कपूर साहनी, कही बड़ी बात
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के दुनिया से अलविदा कहने के बाद उनके घर वाले पहली दीपावली मना रहे हैं, ऐसे में उनके परिवार को ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रहे हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिवाली के खास मौके पर पिता को याद कर भावुक होती नजर आई।
रिद्धिमा इस खास मौके पर अपने पिता को काफी मिस कर रही है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर पिछले साल की दिवाली की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा अपने पिता एवं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए रिद्धिमा कपूर ने लिखा-'मिस यू पापा। पिछले साल की यादें। दिवाली 2019।'
इस तस्वीर में ऋषि कपूर पिंक सिल्क कुर्ता और व्हाइट पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू कपूर ग्रीन एथनिक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा अपनी मां और पिता के बीच खड़ी हैं। रिद्धिमा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का इसी साल 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे।