देवर ने भाभी की कर दी पीट-पीटकर हत्या, संपत्ति विवाद बना कारण

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देवर ने भाभी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। महिला को लहूलुहान हालत में धमतरी जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां महिला की हालत ठीक नहीं हुई, तो उसे रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सातो बाई मंडावी (50) पति कंवर सिंह मंडावी कांकेर जिले के ग्राम खैरवाही की रहने वाली थी। गुरुवार को आरोपी देवर तुसली राम मंडावी ने घर में घुसकर भाभी पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर गहरी चोट आई और पीठ पर डंडे से पिटाई से खून जमने के निशान पड़ गए। गुरुवार को चारमा थाने में मारपीट का रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

पुरानी रंजिश के चलते की हत्या

परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते देवर तुलसी मंडावी ने भाभी को मारा है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। परिजन महिला को चारमा के अस्पताल में लेकर आए। यहां से रेफर करने के बाद महिला को धमतरी के निजी अस्पताल लाया गया। यहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *