परिवार के लिए इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं कांग्रेस के चाणक्य Ahmed Patel
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी के चाणक्य और अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल का आज तडक़े रात 3 बजे 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे हैं। वह गांधी परिवार के करीबी रहे हैं।
आज हम आपको कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रह चुके अमहद पटेल की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, अहमद पटेल के पास कुल संपत्ति 6 करोड़ 51 लाख 09 हजार 803 मूल्य की है। राज्यसभा सासंद अहमद पटेल के पास के अलावा एक करोड़ से ज्यादा (1, 17, 04, 908) अन्य सेविंग्स है।
खबरों के अनुसार, पटेल की संपत्ति 2011 से 2017 की अवधि में 23 प्रशित बढ़ी है। उनकी सालाना आय 15,10,147 रुपए है। अहमद पटेल की पत्नी मैमूना की आय 20,15,900 रुपए हैं। इन प्रकार कुल सालाना आय 35,26,047 रुपए होती है।
गौरलतब है कि अहमद पटेल अक्टूबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। पटेल को तबियत बिगडऩे के बाद पिछले दिनों गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।