पायल घोष मामले में मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन
यौन शोषण और दुर्व्यवहार के मामले में मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को समन जारी किया है। अनुराग कश्यप को गुरुवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
मुंबई पुलिस ने उन्हें फिल्ममेकर को कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने अनुराग को समन भी जारी कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले पायल केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर आए थे। पायल ने राज्यपाल से भी न्याय की गुहार लगाई थी।
अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया। हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।
एफआईआर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.।