प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना Shobha Naidu का निधन
हैदराबाद।प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू(64) का बुधवार को तेलंगाना के हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शोभा नायडू का जन्म 1956 में आंध्र प्रदेश के अनकपल्ली में हुआ था और उन्होंने वेमपति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी नृत्य का प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने विशाखापत्तनम के क्वीन मेरी कॉलेज से डिग्री हासिल की थी। शोभा नायडू ने बहुत कम उम्र में नृत्य-नाटकों में मुख्य भूमिकाएं निभानी शुरू कर दी थी।
शोभा नायडू को भारत सरकार ने 2००1 में पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया था। उन्हें 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया और इससे पहले मद्रास की श्री कृष्ण गण सभा ने उन्हें 'नृत्य चूड़ामणि की उपाधि से सम्मानित किया था। कुचिपुड़ी नृत्यांगना ने हैदराबाद स्थित 4० वर्ष पुराने कुचिपुड़ी आर्ट एकेडमी में प्रिसिपल का कार्यभार भी संभाला था और भारत एवं अन्य देशों के 15०० से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया था।
आंध प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, विपक्षी नेता एन चंद्रबाबू नायडू समेत अनेक लोगों ने शोभा नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।(एजेंसी)