प्रियंका चोपड़ा का ऐसा मेकअप किसने किया…पढ़ें ख़बर
लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स घर में बंद हैं। हालांकि इस बीच सभी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी भतीजी के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर आपके भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।
इन फोटोज में आप देखेंगे कि प्रियंका की भतीजी उन्हें पहले क्राउन पहनाती हैं और फिर इसके बाद उनका मेकअप करती हैं।
मेकअप के बाद प्रियंका जिस तरह से पोज देती हैं वो बहुत ही क्यूट है। प्रियंका की इन फोटोज को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। सभी उनकी और भतीजी की क्यूटनेस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
प्रियंका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, प्यारी-प्यारी प्रिंसेस।