फिलहाल जेल में ही रहेंगे Lalu Yadav, जमानज अर्जी पर सुनवाई टली
इंटरनेट डेस्क। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानज अर्जी पर सुनवाई छह सप्ताह के लिए टाल दी है। इससे लालू यादव को एक बार फिर से झटका लगा है।
डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह के लिए टाल दी है।
इससे पहले केन्द्रीय जांच ब्यूरो उच्च न्यायालय में एक पूरक शपथपत्र दाखिल कर कहा था कि लालू प्रसाद यादव ने लगातार जेल नियमावली का उल्लंघन किया है। सीबीआई ने इस शपथ पत्र में कहा कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत भी अब स्थिर है। इसलिए, उन्हें रिम्स, रांची से बिरसा मुंडा जेल भेज देना चाहिए।