बॉलीवुड अभिनेता Rajkumar Rao ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में बोल दी ये बातें
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। इस अभिनेता ने प्रियंका चोपड़ा के साथ द वाइट टाइगर में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।
अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुके राजकुमार राव ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने को शानदार अनुभव बताया है। जब राजकुमार राव से फिल्म के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा अद्भुत हैं, वह बेहद कूल हैं।
उन्होंने यह अहसास नहीं होने दिया कि हमारे सेट पर वह सबसे बड़ी स्टार हैं। राजकुमार राव आगे भी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शामिल प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने खुद को प्रियंका चोपड़ा का सबसे बड़ा प्रशंसक बताया है।राजकुमार राव बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।