भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 2,65,928 हुई
भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को राहत मिली है। छह दिन के बाद कोरोना वायरस के मामलों में कमी आयी है। देश में 8 जून को रविवार के मुकाबले करीब 2400 मामले कम आए हैं। इसके बाद देश में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या 2,65,928 हो गई है।
भारत में कोरोना वायरस के दो दिनों से लगातार दस हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में छह दिन के बाद गिरावट आयी है। देश में 8 जून को 8444 संक्रमित आए हैं। जबकि 7 और 6 जून को 10 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक 8 जून को महाराष्ट्र में 2554, तमिलनाडु में 1562, दिल्ली में 1007, गुजरात में 477, पश्चिमी बंगाल में 426, उत्तर प्रदेश में 411, हरियाणा में 406 और कर्नाटक में 308 मामले आए हैं।
दूसरी तरफ भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2 लाख 65 हजार 928 हो गई है। इनमें से 1 लाख 29 हजार 345 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,29,095 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। देश में अभी तक 7473 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 266 मरीजों ने दम तोड़ा है।