महिला से छेडख़ानी के आरोप में एक्टर विजय राज गिरफ्तार
हिंदी फिल्मों के जबरदस्त एक्टर विजय राज को एक महिला से छेडख़ानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजय राज के खिलाफ फिल्म शेरनी की शूटिंग में शामिल क्रू महिला सदस्य की छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। अभिनेता को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता विजय राज को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अभिनेता के खिलाफ IPC की धारा 354(अ)(ड) के तहत मामला दर्ज किया गया था, 3 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद दोपहर 2 बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने अभिनेता को जमानत दे दी।