मार्च महीने में आम लोगों को लगना शुरू हो जाएगा Corona का टीका, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
इंटरनेट डेस्क। कोरोना वैक्सीन को लेकर आम जनता के लिए बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इसी साल मार्च के महीने में आम लोगों को भी कोरोना का टीका लगाना शुरू हो जाएगा। हालांकि इस चरण में पचास साल से अधिक आयु के लोगों को ही टीका लगाया जाएगा है।
इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संसद में दी है। उन्होंने कहा कि मार्च के महीने में आम लोगों को कोरोना टीका लगना प्रारम्भ हो जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे चरण के पूरा होने के बाद, तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा।
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में केवल हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। अब पुलिस कर्मी और सुरक्षा बलों सहित फ्रंट लाइन वॉरियर्स को ये टीका लगाया जा रहा है।