मुर्मू ने रायरंगपुर में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को रायरंगपुर में तीन नयी रेलवे लाइनों तीन रेल लाइनों बांगिरिपोसी-गोरुमहिसानी, बुरामारा-चाकुलिया और बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ लाइन की आधारशिला रखी। 

राष्ट्रपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आदिवासी अनुसंधान एवं विकास केंद्र, दंडबोस हवाई अड्डे के उन्नयन और रायरंगपुर उप-मंडल अस्पताल में एक नये ब्लॉक के निर्माण की भी आधारशिला रखी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि रेल परियोजनाएं और हवाई अड्डा क्षेत्र में परिवहन, वाणिज्य और व्यापार को बढ़ावा देंगे तथा 100 बिस्तरों वाली सुविधा वाला नया अस्पताल भवन स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।
 
उन्होंने कहा कि ओडिशा भारत सरकार के पूर्वोदय दृष्टिकोण से लाभान्वित हो रहा है। शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन संपर्क और परिवहन सुविधाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरे क्षेत्र के विकास को गति दी जा रही है। आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *