मोंटेक सिंह अहलूवालिया की पत्नी इशर जज का निधन
नई दिल्ली।' प्रख्यात अर्थशास्त्री इशर जज अहलूवालिया का शनिवार को देहांत हो गया है।' वो लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रही थी। इशर देश के जाने माने अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की पत्नी थीं। वो ब्रेन कैंसर से पीड़ित थीशनिवार को ईशर जज ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से पीएचडी की थी।
उन्होंने बी.ए. (इको ऑनर्स) प्रेसीडेंसी कॉलेज, कोलकाता से किया था। वहीं, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए की डिग्री हासिल की थी। इशर जज ग्रेड अहलूवालिया ग्रेड ग्लियोब्लास्टोमा से पीड़ित थी।
इशर जज अहलूवालिया की रिसर्च भारत में शहरी विकास, औद्योगिक विकास, मैक्रो-आर्थिक सुधार और सामाजिक क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करनी वाली रही है। वह कई नीतिगत बहस में एक उल्लेखनीय प्रतिभागी थीं और उन्होंने विभिन्न लेखों को लिखा था।