रायपुर की महिला को रखा 72 घंटे डिजिटल अरेस्ट, CBI अफसर बनकर ठग लिए 58 लाख..



रायपुर। राजधानी रायपुर में एक 58 वर्षीय महिला शातिर साइबर ठगों के जाल में फंस गई। बताया जा रहा है कि शातिर ठगों ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर महिला को 72 घंटे तक कथित डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। इस दौरान ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और आरबीआई के अधिकारी बताते हुए महिला को डरा-धमकाकर उसके बैंक खातों की जानकारी लेने के बाद करीब 58 लाख रूपये की ठगी कर लिये।

3 नवंबर से 8 नवंबर के बीच घटित हुआ। बताया जा रहा है कि रायपुर में रहने वाली 58 वर्षीय महिला के पास एक अनजान नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें सामने वाले शख्स ने खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट मुंबई का अधिकारी बताया। ठग ने बताया कि महिला के आधार नंबर का उपयोग करके मुंबई के लुईसवाड़ी थाने में किसी इस्लाम नवाब मलिक नामक शख्स ने 311 बैंक खाते खोलकर गैर कानूनी कार्य किये जा रहे है। महिला के मुताबिक इसके बाद फोन कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी से जोड़ दिया गया।

वहां से एक व्यक्ति ने खुद को सब-इंस्पेक्टर विक्रम सिंह बताकर महिला को डराते हुए कई निजी जानकारियां पूछीं और कहा कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करती है, तो उसका मोबाइल नंबर 2 घंटे में बंद हो जाएगा। इसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर मुंबई लाया जायेगा। इतना सुनते ही महिला डर गयी। फिर सामने वाले शख्स ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जोड़कर कथित तौर पर महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। जहां महिला को यह यकीन दिलाया गया कि पुलिस उनसे ऑनलाइन पूछताछ कर रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि शातिर ठगों ने महिला को डरा-धमकाकर वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए मजबूर किया और मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स की तस्करी जैसे अपराधों में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर काफी डराया गया।

इसके बाद उन्होंने महिला से बैंक खातों की जानकारी लेकर अपने बताए खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिया। महिला ने बताया कि 3 से 8 नवंबर तक चले इस ठगी में ठगों ने महिला से करीब 58 लाख रुपये ऐंठ लिए। 8 नवंबर को ठगों के निर्देश पर महिला ने अपनी बेटी से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला को उसकी बेटी ने इस फर्जीवाड़े और ठगी का शिकार होने की जानकारी दी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला के खाते से ठगों ने 58 लाख रूपये अपने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा चुके थे। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *