सुरीली आवाज की मलिका Shreya Ghosha के पास है इतने करोड़ रुपए की संपत्ति
इंटरनेट डेस्क। बैरी पिया, डोला फिर डोला, जादु है नशा है, चन्न चन्न आदि गानों के माध्यम से अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर चुकी श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है। आज हम 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद में जन्मीं श्रेया घोषाल की कुल संपत्ति की बात करने जा रहे हैं।
दो सौ से अधिक फिल्मों में गाने गा चुकी श्रेया घोषाल की कुल संपत्ति लगभग 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 185 करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति का मुख्य स्रोत पाश्र्व गायन है। वह वर्तमान में कोलकाता शहर में अपने परिवार के साथ रहती हैं और उनका मुंबई में एक घर भी है। उसके पास सभी मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू लक्जरी कारें हैं।
श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी में भी गाने गा चुकी है। वह लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानती हैं।श्रेया घोषाल ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से साल 2015 में शादी की थी। अब वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।