रायपुर। राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के तीसरे माले पर अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ऑपरेशन थिएटर में एक सर्…
रायपुर।
राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के तीसरे माले पर
अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ऑपरेशन थिएटर में एक सर्जरी चल रही थी,
जिससे कुछ डॉक्टर वहां फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की
गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। राहत कार्य तेजी से जारी
है, और फंसे डॉक्टरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।
घटनास्थल पर हड़कंप मच गया है, और अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी चिंता
का माहौल है।

