आज बस्तर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय

Vishnudev Sai, Bastar visit, Bilaspur visit, CM schedule, Tribal Pride Day, Commissioner Office inauguration, Statue unveiling, Swadeshi Mela, Raut Nacha Festival, Freedom fighters honor,

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी व्यस्त शेड्यूल तय है। सुबह लगभग 10:30 बजे वे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 11:40 बजे जगदलपुर पहुंचकर सीएम साय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद 12:50 बजे वे बिलासपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

बिलासपुर में उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। वहीं 2:45 बजे जनजातीय गौरव दिवस के दूसरे आयोजन में शामिल होंगे और समाज प्रमुखों से मुलाकात भी करेंगे।

शाम के कार्यक्रमों में कई महत्वपूर्ण आयोजन हैं। 4:30 बजे सीएम साय राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 5 बजे वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

5:30 बजे वे साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में पहुंचेंगे। दिन का अंतिम बड़ा कार्यक्रम 7:30 बजे राउत नाचा महोत्सव होगा, जिसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वे रात 10:30 बजे रायपुर लौटेंगे।