कोंडागांव में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया ईस्टर पर्व

Christian community celebrated Easter festival with devotion and joy

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार 20 अप्रैल को ईसाई समुदाय ने ईस्टर पर्व को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। यह पर्व ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की याद में हर साल मनाया जाता है।

जिले के गिरजाघरों में सुबह से ही विशेष प्रार्थनाएं शुरू हो गईं। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और यीशु मसीह के बलिदान और पुनरुत्थान को याद किया।ईसाई परिवारों ने अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों को फूलों और मोमबत्तियों से सजाया। उन्होंने वहां जाकर प्रार्थना की और मोमबत्तियाँ जलाईं, जो प्रकाश और आत्मा की अमरता का प्रतीक माना जाता है।

कुछ जगहों पर बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। वहीं, ईस्टर अंडे सजाने और विशेष भोज का भी आयोजन हुआ, जहाँ समुदाय के लोग एक साथ जुटकर पर्व की खुशियाँ मनाते दिखे। प्रार्थना सभा में लोगों ने कहा, कि “ईस्टर हमें सिखाता है कि अंधेरे के बाद रोशनी जरूर आती है। यह पर्व प्रेम, आशा और त्याग का प्रतीक है।”