छत्तीसगढ़ की महिला टीम 8 पदकों के साथ राष्ट्रीय स्तर में तीसरे स्थान पर

रायपुर।

47वी अखिल भारतीय विद्युत महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने 6 राज्यों की टीमों से मुकाबला कर टीम चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह स्पर्धा तमिल नाडु राज्य द्वारा 3-5 दिसंबर को चेन्नई में आयोजित की गयी थी जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम ने तमिल नाडु,कर्नाटक , तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, असम के साथ मुकाबला करते हुए संपूर्ण टूर्नामेंट में 8 पदकों के साथ तीसरे स्थान हासिल किया।
तीन दिवसीय इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने पांच अलग अलग खेल वर्ग में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस श्रेणी में सामूहिक वर्ग में रजत पदक, डबल्स वर्ग में स्वर्ण एवं एकल में स्वर्ण और कांस्य दोनों पदको पर कब्जा किया। इसी तरह बैडमिंटन एवं शतरंज श्रेणी में सामूहिक वर्ग में रजत और कैरम में कांस्य पदक विजेता रहे।शतरंज श्रेणी में   नूतन ठाकुर एकल स्पर्धा में हैट्रिक बनते हुए एकल वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रही। वह वर्ष २०२३ से अब तक लगातार तीन वर्षों से शतरंज की चैंपियन रही है।टीम की मैनेजर  अनामिका मांडवी एवं कोच श्री रजनीश ओबेरॉय के नेतृत्व में टीम तमिलनाडु गई थी ।  अनामिका और  ओबेराय ने इस जीत का श्रेय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की उत्साहवर्धक नीतियों को दिया जिसके कारण खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारियों द्वारा बेहतर सुविधायें देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाता है ।इस स्पर्धा में कैरम टीम से  कंचन महेश ठाकुर,  नमिता जैन,  शकुंतला करक,  अनिता रोही, बैडमिंट टीम से  झरना लता साहू,  जुवेना गेम्स,  गायत्री दीवान, टेबल टेनिस श्रेणी से  दिव्या आमदे,  श्रद्धा वर्मा,   शिखा खंडे,   शोभना सिंह, शतरंज से  नूतन ठाकुर,  मीना कुर्रे,   स्मिता सोनी,  भारती साहू, एवं टेनिकोइट खेल से  एलिस मेरी केरकेट्टा,  उपासी दांगी,  यशोदा रौतिया, कल्याणी वर्मा ने भाग लिया।