रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों की सम्मान सूची जारी की गई है। राज्य में 06 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में 36 विभूतियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मानों का उद्देश्य राज्य में समाज सेवा, शिक्षा, खेल, विज्ञान, और कला सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है।



