झारखंड में संविधान की जीत,महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली जीत को जल, जंगल और जमीन की रक्षा की जीत बताया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नतीजों को अप्रत्याशित बताते हुए इनका विश्लेषण किए जाने की बात कही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मतगणना के बाद एक एक्स पोस्ट में कहा कि झारखंड के लोगों का आईएनडीआईए को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-जमीन की रक्षा की जीत है।

राहुल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई है जबकि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और अन्य पार्टियों के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *