टिकरापारा पुलिस पर फायिंरग करने वाला था पैरोल पर छूटा बदमाश, लोडेड कट्टा के साथ जवानों ने दबोचा..



रायपुर। खतरनाक बदमाश राजा बैझड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश राजा बैझड जेल से पैरोल मे बाहर आने के बाद से फरार था। जवानों की सूझबूझ से बदमाश पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि जब टिकरापारा पुलिस मोती नगर पहुंची तो बदमाश ने टीम पर फायरिंग करने कट्टा लोड कर दिया था। पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

बदमाश राजा बैझड रक्सेल गैंग का गुर्गा है। हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। कार्रवाई टीम में टी आई मनोज साहू प्रधान आरक्षक महेश नेताम आरक्षक असवन साहू सुनील पाठक विवेक यादव आनंद शर्मा रूप धुर्वेशी शामिल थे। जिसमे महेश नेताम, सुनील पाठक और असवन साहू को चोटे आई है।






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *