दिल्ली में यमुना नदी का वासुदेव घाट 3.51 लाख दीयों से जगमगाया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इतिहास में पहली बार कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के वासुदेव घाट पर बुधवार को दिल्ली दीपोत्सव-2024 का आयोजन किया गया। घाट को 3.51 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाया गया। आयोजन में रोशनी और आस्था का अद्भुत संगम दृष्टिगोचर हुआ। लेजर एवं ड्रोन शो ने इसकी भव्यता में चार चांद लगा दिए।

देव दीपावली, गुरु पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना के मार्गदर्शन में दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इसका आयोजन किया। सक्सेना ने दिया प्रज्वलित कर यमुना नदी में प्रवाहित किया। इस दौरान उन्होंने यमुना आरती की। लेजर एवं ड्रोन शो में जय श्रीराम की आकृति उभरने से आसमान चमक उठा।वासुदेव घाट की बारादरी में भव्य और दिव्य राम दरबार भी स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *