दिल्ली-राजस्थान में तापमान 10 डिग्री

North India weather, Delhi pollution, snowfall, IMD alert, Bihar cold wave, Uttar Pradesh weather, Himachal snow, Tamil Nadu rain, Karnataka rain, winter forecast India, Delhi NCR cold,

 दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है। वहीं दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम के कारण बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों में बर्फ गिरने के बाद मैदानों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चला गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 7°C दर्ज हुआ है। दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान 9°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा कि 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।

IMD ने किसानों को चेतावनी दी है कि वे फसलों को ठंड से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें और मल्चिंग का प्रयोग करें। वहीं, दक्षिण भारत में 12 और 13 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, माहे और अंडमान-निकोबार में बारिश का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते तक उत्तर भारत में सर्दी और बढ़ेगी। हवा की रफ्तार बढ़ने से सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस की जाएगी, जबकि दिन में मौसम सुहावना रहेगा।