देश के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप, भारी बारिश का अलर्ट

देश के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे की स्थिति देखी गई। आईएमडी (IMD) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

इस मौसम में घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित कर रहा है, जिससे यातायात और सार्वजनिक जीवन पर असर देखा जा सकता है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान जारी करने के बाद तमिलनाडु के कई जिलों में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मुताबिक, चेन्नई, विलुपुरम, तंजावुर, मायलादुतुरई, पुडुकोट्टाई, कडलूर, दिंडीगुल, रामनाथपुरम, तिरुवारुर, रानीपेट और तिरुवल्लुर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की चेतावनी के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में ठंड और कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

 

वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की स्थिति है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन राज्यों में शीतलहर के कारण ठंड की स्थिति और भी खराब हो सकती है। इसके अलावा बिहार और झारंखड में भी देर शाम से लेकर सुबह तक ठंड की स्थिति बनी रहती है।

महाराष्ट्र और कर्नाटका में भी हल्की बारिश और ठंड का असर रहेगा। खासकर पश्चिमी घाट क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। इन राज्यों के नागरिकों को मौसम के अनुसार तैयार रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *