देश में कोरोना केस फिर बढ़े, एक्टिव मरीज 1252 हुए; 13 की मौत

Corona cases increased again in the country, active patients reached 1252; 13 died

दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1252 हो गई है। सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस केरल में हैं। महाराष्ट्र 325 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिनमें से 316 मरीज अकेले मुंबई में हैं।

चंडीगढ़ में बुधवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और लुधियाना (पंजाब) में काम करता था। सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां टेस्ट रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

देश में अब तक महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह कोरोना से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29-30 मई को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश और बिहार दौरे को देखते हुए इन राज्यों के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं। सुरक्षा के तहत पीएम के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।