नक्सलियों ने BJP नेता की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, हफ्तेभर में पांच लोगों की हत्या की- Hum Samvet

मंगलवार रात नक्सली भाजपा नेता मान्डो राम के घर पहुंचे और उसे घर से किडनैप कर ले गए। गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर उसका मर्डर दिया।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और हत्या कर दी। मंगलवार की रात को बीजेपी नेता की हत्या कर सड़क पर उसके शव को फेंक दिया। बीजेपी नेता की हत्या होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

दरअसल, बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बीच बीजापुर जिले में नक्सली लगातार दहशत फैला रहे हैं। यहां मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं। मंगलवार को फिर से ऐसा ही हुआ। जिले के कुटरु थानाक्षेत्र के सोमनपल्ली गांव के रहने वाले ग्रामीण मान्डो राम कुड़ियाम की निर्मम हत्या कर दी।

मंगलवार की रात को नक्सली करीब 9 बजे मान्डो राम के घर पहुंचे और उसे घर से किडनैप करके ले गए। गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर उसका मर्डर दिया। मान्डो राम कुड़ियाम भाजपा नेता हैं। उनकी हत्या के बाद नक्सलियों के शव के ऊपर पर्चे भी छोड़े हैं। इस पर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की है।

बीजापुर में हफ्तेभर के अंदर नक्सली पांच लोगों की हत्या कर चुके हैं। नक्सलियों ने 6 दिसंबर को दो पूर्व सरपंचों की हत्या की थी। इसके बाद एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा था। दो दिन पहले एक महिला की उसके पति के सामने मर्डर कर दिया था और अब भाजपा नेता की हत्या कर दहशत फैला दी है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश राज्य के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सलियों के विरुद्ध आपसी समन्वय से नक्सल अभियान संचालित करने की बात कही थी और 2026 तक नक्सलियों का समूल सफाया करने का लक्ष्य दिया था।

यह भी पढ़ें: कॉरिडोर बनाकर पीथमपुर भेजा जाएगा यूनियन कार्बाइड का 347 टन जहरीला कचरा, HC के निर्देश के बाद प्रशासन एक्टिव

तब से लेकर अब तक बस्तर में इस वर्ष हुए 96 मुठभेड़ों के बाद 8.84 करोड़ रुपए के इनामी 207 नक्सलियों के शव पुलिस को मिल चुके हैं। नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन ग्रुप की ओर से इस वर्ष देश में मारे गए 253 नक्सलियों में से 226 नक्सली के बस्तर क्षेत्र में मारे जाने की बात स्वीकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *