पश्चिम विक्षोभ की हवाओं से शीतलहर का अलर्ट

 दिल्ली। पहाड़ो में बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी से चल रही हवाओं का असर अब देश के मौसम में दिख रहा है। उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर प्रदेश में सुबह सुबह अब कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में शीतलहर चलने से ठंड परेशान कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर जारी है, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

यहां हो सकती है बारिश 
  •  हरियाणा
  •  दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश
  •  राजस्थान 
  •  गुजरात 
  •  मध्य प्रदेश  
आज हिमाचल के कई इलाकों में जारी रहेगी शीतलहर

 

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के चलते अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होगी। इसका असर ओडि़शा, छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड तक हो सकता है। आज हिमाचल के छह जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व ऊना में शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *