पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्री सुरक्षित

Fire breaks out in passenger train coach, passengers safe

पुणे। महाराष्ट्र के दौंड से पुणे आ रही एक डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) पैसेंजर ट्रेन में सोमवार सुबह आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 7:05 बजे हुआ, जब ट्रेन पुणे की ओर बढ़ रही थी। आग ट्रेन के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

आग लगने के समय टॉयलेट में एक यात्री मौजूद था, जो अंदर से दरवाजा लॉक होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा था। जब कोच में धुआं फैलने लगा, तो यात्रियों ने टॉयलेट के अंदर फंसे व्यक्ति की आवाज सुनी। तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कुछ यात्रियों ने मिलकर टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया और उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना के बाद ट्रेन को रोककर जरूरी जांच की गई। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।