बीजेपी ने सोशल मीडिया में पोस्ट की प्रियंका-राहुल की तस्वीर, कांग्रेस नेता बोले वे नहीं करते सम्मान

दिल्ली। बाबासाहेब अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी और बीजेपी द्वारा प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि उनके मन में संविधान निर्माता माने जाने वाले व्यक्ति के प्रति बुनियादी सम्मान नहीं है।

प्रियंका ने कहा, “जिस तरह से उन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) बाबा साहब का अपमान किया है और उसके बाद आज सुबह उन्होंने ट्विटर पर बाबा साहब की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की। इस काम के बाद उन पर कौन भरोसा करेगा? वे कहते हैं कि वे आरक्षण खत्म नहीं करना चाहते, वे संविधान को बदलना नहीं चाहते। उनके मन में बुनियादी सम्मान नहीं है, वे (बाबा साहब अंबेडकर) संविधान निर्माता हैं। आप उनके बारे में ऐसा कह रहे हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *