मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के बाद गृह मंत्री की पहली बैठक, हथियार सरेंडर करने की समय सीमा बढ़ी

मणिपुर, राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा स्थिति, राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, हथियार सरेंडर, समय सीमा बढ़ी, उग्रवादियों,Manipur, President's rule, Home Minister Amit Shah, Security situation, Governor Ajay Kumar Bhalla, Arms surrender, Deadline extended, Insurgents,

इंफाल। मणिपुर में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पहली बार हो रही है। 9 फरवरी को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद, 13 फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।

सुरक्षा रिव्यू मीटिंग में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मणिपुर सरकार के प्रमुख अधिकारी, सेना और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी शामिल होंगे। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उग्रवादियों से हथियार सरेंडर करने की समय सीमा को 6 मार्च, शाम 4 बजे तक बढ़ा दिया है। 20 फरवरी को राज्यपाल ने सभी समुदायों से अपील की थी कि वे लूटे गए हथियार और गोला-बारूद को पुलिस थानों या सुरक्षा बलों के शिविर में आत्मसमर्पण कर दें।

गोलीबारी की घटना

इंफाल में शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में गोलीबारी की घटना हुई थी। यह हमला मैतेई समुदाय के पवित्र स्थल कोंगबा मारू पर किया गया था। हमलावरों ने सात राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

हथियारों की स्वेच्छा से सरेंडरी

मणिपुर के 7 जिलों से अब तक 87 तरह के हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान स्वेच्छा से सरेंडर किए गए हैं। 26 फरवरी को विभिन्न जिलों के लोगों ने हथियार सरेंडर किए। सरेंडर किए गए हथियारों में AK-47 राइफल, SLR राइफल, कार्बाइन, रिवॉल्वर, ग्रेनेड और अन्य हथियार शामिल हैं।

कौन से जिले से कितने हथियार सरेंडर हुए

  • इंफाल वेस्ट: सबसे ज्यादा हथियार इंफाल वेस्ट जिले से सरेंडर किए गए हैं। इनमें 12 CMG मैगजीन के साथ, दो 303 राइफल मैगजीन के साथ, दो SLR राइफल मैगजीन के साथ, चार 12 बोर सिंगल बैरल, एक IED और गोला-बारूद शामिल हैं।
  • जिरीबाम: पांच 12 बोर डबल बैरल, एक 9mm कार्बाइन मैगजीन के साथ, गोला-बारूद और ग्रेनेड सरेंडर किए गए।
  • कांगपोकी: एक AK 47 राइफल 2 मैगजीन के साथ, एक .303 राइफल, एक Smith & Wesson रिवॉल्वर, एक .22 पिस्टल मैगजीन के साथ, एक सिंगल बैरल राइफल, तीन इम्प्रोवाइज्ड मॉर्टर, 9 मॉर्टर बम, ग्रेनेड और अन्य चीजें सरेंडर किए गए।
  • बिश्नुपुर: 6 SBBL गन , एक राइफल, 3 DBBL, एक .303 राइफल मैगजीन के साथ, एक कार्बाइन SMG वन मैगजीन के साथ और 15 लाइव राउंड, गोला-बारूद और अन्य सामग्री सरेंडर किए गए हैं।
  • थौबल: एक सब मशीन गन 9mm कार्बाइन 1A मैगजीन के साथ, एक रॉयट गन और अन्य सामग्री सरेंडर किए गए हैं।
  • इंफाल ईस्ट: 2 कार्बाइन, एक SLR दो मैगजीन के साथ, एक लाइव राउंड, 2 लोकल कार्बाइन मैगजीन, 4 INSAS राइफल मैगजीन, बड़ी संख्या में गोला-बारूद सरेंडर की गई।