Skip to content
March 19, 2026

  • Home
  • Chhattisgarh
  • national
  • Top News
  • City
  • Sports
  • business
  • Tech
  • Success Story
  • Privacy Policy
Main Menu
national

‘मेरा परिवार खतरे में है, अमित शाह से गुहार’ – उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने CBI को सौंपा आवेदन

January 7, 2026

दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताते हुए सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक आवेदन सौंपा है। पीड़िता का कहना है कि उसकी पहचान उजागर करने की साजिश चल रही है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी निजी तस्वीरें और पोस्ट फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जा रहे हैं, ताकि उनकी पहचान सार्वजनिक हो और उन्हें डराया जा सके।

पीड़िता ने बताया कि वह सीबीआई के निदेशक और आईजी से मिली हैं। अधिकारियों ने उनका आवेदन स्वीकार करते हुए मामले को गंभीरता से लेने और जांच का आश्वासन दिया है। पीड़िता का कहना है कि उनका मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थक सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें निकालकर अपने-अपने अकाउंट पर डाल रहे हैं, जिससे उनकी निजता भंग हो रही है।

‘अब जीवनभर खतरा रहेगा’

आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि इस हरकत से न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके पूरे परिवार को खतरा है। उन्होंने कहा, “अब मुझे जीवन भर डर के साए में रहना होगा। मेरे बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। मेरा पूरा परिवार खतरे में है।” पीड़िता ने हाथ जोड़कर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते इन अकाउंट्स और लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनके जीवन और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने सीबीआई से ऐसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जो उनकी पहचान उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं।

मां ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताया भरोसा

इधर, पीड़िता की मां ने 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में निष्कासित भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अदालत से उन्हें न्याय की उम्मीद है और वह अपनी बेटी के लिए पूरी लड़ाई जारी रखेंगी। पीड़िता और उसके परिवार ने एक बार फिर सरकार और जांच एजेंसियों से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Taggedappeal to Amit ShahCBI applicationfamily in dangeridentity leak on social mediaInstagram Facebook misuseKuldeep Singh Sengar supportersonline harassmentPrivacy ViolationSupreme Court hearingUnnao rape casevictim protectionvictim security

Related Posts

A conceptual image showing the UAE flag alongside a digital screen displaying fake news alerts and handcuffs, representing the strict UAE fake news crackdown.

UAE fake news crackdown: ईरान युद्ध के बीच यूएई का बड़ा एक्शन, 19 भारतीयों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश

March 15, 2026March 15, 2026

A split conceptual image showing Mamata Banerjee and a BJP flag with a graph depicting the West Bengal Opinion Poll 2026 results, highlighting the tense election atmosphere.

West Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान, सर्वे में ओवैसी ने चौंकाया, जानें किसकी बन रही सरकार?

March 15, 2026March 15, 2026

Congress leader Rahul Gandhi addressing a public rally, fiercely criticizing the central government over the proposed US trade deal and its impact on Indian farmers.

US trade deal Rahul Gandhi: अमेरिकी व्यापार समझौते पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, कहा- ‘किसानों के हकों के लिए लड़ेगी कांग्रेस’

March 14, 2026March 14, 2026

Post navigation

Previous Article पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं
Next Article सीमावर्ती इलाकों में बदली तस्वीर, बीआरओ की मेहनत से लोगों की वर्षों की परेशानी हुई दूर

Trending

CG Women Commission Report

CG Women Commission Report: महिला आयोग के ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’ की रिपोर्ट जारी, सैकड़ों मामलों का हुआ त्वरित निपटारा

March 18, 2026March 18, 2026

CG Assembly Rajesh Munat

CG Assembly Rajesh Munat: विधानसभा में गरजा राजेश मूणत का ग़ुस्सा, युक्तिकरण और जर्जर भवनों पर उठाए सवाल

March 18, 2026March 18, 2026

CG Anganwadi Nyota Bhoj

CG Anganwadi Nyota Bhoj: छत्तीसगढ़ के आंगनवाड़ियों में न्योता भोज की अपार सफलता, जनवरी-फ़रवरी की ताज़ा रिपोर्ट जारी

March 18, 2026March 18, 2026

CG Assembly Jamboree controversy

CG Assembly Jamboree controversy: विधानसभा में गूंजा जंबूरी आयोजन का मुद्दा, टेंडर से पहले काम शुरू होने पर हंगामा

March 18, 2026March 18, 2026

RO.NO.13519/215 Advertisement Carousel
× Popup Image

Recent Posts

  • CG Women Commission Report: महिला आयोग के ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’ की रिपोर्ट जारी, सैकड़ों मामलों का हुआ त्वरित निपटारा
  • CG Assembly Rajesh Munat: विधानसभा में गरजा राजेश मूणत का ग़ुस्सा, युक्तिकरण और जर्जर भवनों पर उठाए सवाल
  • CG Anganwadi Nyota Bhoj: छत्तीसगढ़ के आंगनवाड़ियों में न्योता भोज की अपार सफलता, जनवरी-फ़रवरी की ताज़ा रिपोर्ट जारी
  • CG Assembly Jamboree controversy: विधानसभा में गूंजा जंबूरी आयोजन का मुद्दा, टेंडर से पहले काम शुरू होने पर हंगामा
  • IPL 2026 highest paid players: आईपीएल 2026 में 6 खिलाड़ियों को मिलेंगे कम से कम 21 करोड़ रुपये, 3 भारतीय भी शामिल

Categories

  • business
  • Chhattisgarh
  • City
  • national
  • Sports
  • Tech
  • Top News
  • Uncategorized

Latest Posts

CG Women Commission Report

CG Women Commission Report: महिला आयोग के ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’ की रिपोर्ट जारी, सैकड़ों मामलों का हुआ त्वरित निपटारा

March 18, 2026March 18, 2026

CG Assembly Rajesh Munat

CG Assembly Rajesh Munat: विधानसभा में गरजा राजेश मूणत का ग़ुस्सा, युक्तिकरण और जर्जर भवनों पर उठाए सवाल

March 18, 2026March 18, 2026

CG Anganwadi Nyota Bhoj

CG Anganwadi Nyota Bhoj: छत्तीसगढ़ के आंगनवाड़ियों में न्योता भोज की अपार सफलता, जनवरी-फ़रवरी की ताज़ा रिपोर्ट जारी

March 18, 2026March 18, 2026

Chhattisgarh

CG Women Commission Report

CG Women Commission Report: महिला आयोग के ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’ की रिपोर्ट जारी, सैकड़ों मामलों का हुआ त्वरित निपटारा

March 18, 2026March 18, 2026

CG Assembly Rajesh Munat

CG Assembly Rajesh Munat: विधानसभा में गरजा राजेश मूणत का ग़ुस्सा, युक्तिकरण और जर्जर भवनों पर उठाए सवाल

March 18, 2026March 18, 2026

CG Anganwadi Nyota Bhoj

CG Anganwadi Nyota Bhoj: छत्तीसगढ़ के आंगनवाड़ियों में न्योता भोज की अपार सफलता, जनवरी-फ़रवरी की ताज़ा रिपोर्ट जारी

March 18, 2026March 18, 2026

CONTACT- 48/1294 SHYAM NAGAR RAIPUR(CG)
EDITOR IN CHIEF- ANWAR QURESHI
EMAIL-THENEWS.CG@GMAIL.COM

Mobile-9406238463

copyright © The News Informer
Powered by WordPress and HitMag.