रायपुर। बाॅलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज की गई है।बांद्रा पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 (4), 351 (3) (4), के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की जांच में पता है कि जिस नंबर से फोन किया गया वो नंबर छत्तीसगढ़ के किसी फैजान नाम के शख्स का है। धमकी की शिकायत 5 नवंबर, मंगलवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।
मीडिया की खबरों के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि उसे अगर पैसे नहीं मिले तो वो कुछ भी कर सकता है।मुंबई पुलिस रायपुर के पंडरी थाने पहुंची है। एसएसपी संतोष सिंह ने एनपीजी न्यूज़ से चर्चा करते हुए बताया कि मुंबई पुलिस शाहरुख़ खान को धमकी देने के आरोप में फैयाज खान नाम के शख्स को नोटिस दे रही है। रायपुर के पंडरी थाने का मामला है।बता दें कि धमकी के बाद से मुंबई के बांद्रा स्थित शाहरूख के मन्नत घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
