11 दिसंबर तक फॉर्म भरने की अंतिम मौका

SIR Form Last Date, SIR 2025, Special Intensive Revision, Voter List Update, BLO Verification, Draft Electoral Roll, India Election 2025, Electoral Roll Correction, Final Voter List 2026,

दिल्ली। देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया जारी है और नागरिक 11 दिसंबर 2025 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 4 दिसंबर तय की गई थी, लेकिन कई राज्यों से मिले फीडबैक के कारण इसे बढ़ा दिया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर नाम, उम्र, पता और दस्तावेज़ की जांच कर रहे हैं।

SIR प्रक्रिया में 11 दिसंबर तक घर-घर सत्यापन होगा। BLO टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि मतदाता सूची में हर नागरिक की जानकारी सही और अपडेटेड हो। कई इलाकों में इस दौरान पोलिंग बूथ का पुनर्गठन भी किया जाएगा, ताकि जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार व्यवस्था सही रहे।

12 से 15 दिसंबर के बीच चुनाव अधिकारी सभी डेटा को एकत्र कर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करेंगे। 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट रोल देशभर में प्रकाशित होगा, जिसमें नागरिक अपने नाम, पता, उम्र या अन्य जानकारी की जांच कर सकेंगे। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावा–आपत्ति की अवधि रहेगी। इस दौरान जो लोग अपनी जानकारी में सुधार चाहते हैं या जिनका नाम लिस्ट में नहीं है, वे आवेदन कर सकते हैं।

16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक ईआरओ (ERO) इन दावों और आपत्तियों की जांच और सत्यापन करेगा। सभी चरणों के पूरा होने के बाद 14 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। SIR प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण है। इससे डुप्लीकेट या फर्जी नाम हटेंगे और मृत व्यक्तियों का नाम भी सूची से हटाया जाएगा।

पिछले उदाहरण में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR के तहत लगभग 47 लाख फर्जी मतदाताओं को हटाया गया था। नागरिकों के लिए जरूरी है कि BLO के आने पर अपने पहचान प्रमाण और दस्तावेज़ दिखाएं। जिन तक अभी तक BLO नहीं पहुंचा है, वे खुद ऑनलाइन या फॉर्म भरकर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से चुनाव और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगा।