इंटरनेट डेस्क। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के केवल 16 हजार से अधिक मामले ही सामने आए हैं। इससे देश में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ 3 लाख 56 हजार से अधिक हो चुकी है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले एक दिन में 16 हजार 375 नए कोरोना मरीज मिले। जबकि 29 हजार 91 मरीज इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में भी सफल हुए हैं। हालांकि 201 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान भी गंवाई है।

देश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 3 लाख 56 हजार 844 हो गई है। राहत की बात ये है कि इनमें से 99 लाख 75 हजार 958 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। अब तक ये वायरस भारत में 1 लाख 49 हजार 850 लोगों की जान ले चुका है। देश में 2 लाख 31 हजार 36 लोगों का ही इलाज चल रहा है।