26/11 Mumbai Attack: आज ही के दिन बम धमाकों और गोलीबारी से दहला गई थी मुंबई
इंटरनेट डेस्क। मुम्बई आतंकी हमले को हुए आज 12 साल हो गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को आज ही के दिन साल 2008 में एक आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था।
26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। मुम्बई में हुई इस आतंकी घटना को देश में आज तक कोई भी नहीं भूला होगा। ये हमले तीन दिन तक चले थे। इस दौरान आतंकवादियों को मार दिया गया था जबकि एक आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ा गया था।
जिसे बाद में फांसी की सजा दी गई थी। इस आतंकी हमले में 166 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। इस आतंकी घटना को याद कर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते होंगे। इस आतंकी घटना के बारे में जानकर पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी। इससे भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सबसे खराब स्तर पर पहुंच गए थे।