4 राज्यों की 5 सीटों पर वोटिंग जारी

Assembly by-elections: Voting continues on 5 seats in 4 states, Kerala has the highest and Punjab has the lowest voting

दिल्ली।देश के चार राज्यों गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी और परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे अधिक 13% मतदान हुआ, जबकि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर सबसे कम 8.5% वोटिंग दर्ज की गई। उपचुनाव में कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), वामदल और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

उपचुनाव की मुख्य वजहें

गुजरात: कडी सीट पर विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन और विसावदर सीट पर AAP विधायक भूपेंद्रभाई भायानी के इस्तीफे से सीटें खाली हुईं।

पंजाब: लुधियाना पश्चिम सीट AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी के निधन से खाली हुई।

पश्चिम बंगाल: कालीगंज सीट TMC विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण खाली हुई।

केरल: नीलांबुर सीट पर पी.वी. अनवर के इस्तीफे से उपचुनाव हो रहा है।