7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, चंद्रपुर सबसे गर्म

Heatwave alert in 7 states, Chandrapur hottest: Thunderstorm and rain warning in 20 states

दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गर्मी और बदले मौसम का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 7 राज्यों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 20 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

देश में सबसे ज्यादा तापमान महाराष्ट्र के चंद्रपुर इलाके में रिकॉर्ड किया गया हे। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार चंद्रपुर में तापमान 45.6°C दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा है। वहीं मध्य प्रदेश के सीधी में 44°C और राजस्थान के कई शहरों में पारा 43°C के आसपास रहा। वहीं, छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मौसम विभाग ने 20 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में इस हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।