इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विशेष मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बतौर अभिनेता उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म कहो ना प्यार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आज हम इस बॉलीवुड स्टार की कुल संपत्ति की बात करने जा रहे हैं।
ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति लगभग 2680 करोड़ रुपए है। वह 2020 में दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर दो शानदार अपार्टमेंट खरीदे हैं। लंबे समय से अपने सपनों के घर का इंतजार कर रहे ऋतिक रोशन ने 97.50 करोड़ रुपए देकर दो अपार्टमेंट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही ऋतिक रोशन अब अक्षय कुमार के पड़ोसी बन गए हैं।