आदान सहायता राशि किसानों के लिए साबित हुआ अत्यंत लाभकारी

बालोद। राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को प्रदान किए गए आदान सहायता राशि ऐन वक्त पर उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर हर दृष्टि से उनके लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के वास्तविक जरूरतों को समझते हुए 12 मार्च को इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में आदान सहायता राशि अंतरित किए जाने से अनेक किसानों के आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक सिद्ध हुआ है। इस किसान हितैषी योजना के फलस्वरूप मिले आदान सहायता राशि जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद निवासी समारू राम के लिए संजीवनी साबित होकर उनके खेती-किसानी को कायाकल्प करने का आधार बन गया है। कृषक समारू राम ने इस योजना से मिले 38 हजार 514 रुपये की राशि का सदुपयोग कर अपने पड़त भूमि को धनहा भूमि बनाकर इसमें अच्छी खासी फसल उत्पादन कर रहे हैं।

राज्य शासन की इस किसान हितैषी योजना की सराहना करते हुए किसान समारू राम ने बताया कि वे एक बहुत ही छोटे किसान है। उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग पौने तीन एकड़ पैतृक जमीन है। इस जमीन पर खेती-किसानी एवं मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में लगभग 46 क्विंटल धान की बिक्री की थी। राज्य शासन के कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 12 मार्च को उनके खाते में कुल 38 हजार 514 रुपये की राशि अंतरित की गई। किसान समारू राम ने बताया कि इस समय उसे खेती किसानी एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें पैसों की सख्त आवश्यकता थी। इस समय राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदान किए गए आदान राशि सोने पर सुहाग साबित हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 20 डिसमिल पड़त भूमि को खेती योग्य भूमि की ईच्छा बहुत पुरानी थी। लेकिन पैसों के अभाव में वे अपनी इस ईच्छा को पूरा नही कर पा रहे थे। उस दौरान कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिले आदान सहायता राशि उनके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ। उन्हें इस राशि का सदुपयोग करते हुए अपने पड़त भूमि को धनहा भूमि बनाकर वहाँ पर बेहतर तरीके से फसल उत्पादन का कार्य कर रहे थे। इसके अलावा इस योजना से मिले राशि का उपयोग अपने घरेलु आवश्यकताओं तथा बाल-बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के कार्य में भी लगाया है। इस तरह से यह योजना उनके लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनकर उपयोगी और लाभकारी सिद्ध हुआ है। किसान समारू राम ने इस किसान हितैषी योजना को लागू कर उनके जैसे अनेक किसानो को जरूरत के समय मदद पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *