सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग पीएम मोदी से की सौजन्य भेंट

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन दिल्ली में उन्होंने परिवार सहित मुलाकात की। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा- आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और विस्मरणीय रहा। प्रधानमंत्री जी का सादगी और दूरदर्शिता से भरा व्यक्तित्व हमेशा हमें नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करता है। वहीं एक और X पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में आज परिवार के सदस्यों ने संसदीय कार्यवाही को निकट से देखा। यह हमारे लोकतंत्र की शक्ति और गरिमा का प्रतीक है। परिवार के लिए यह अनुभव न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहराई को समझने का एक अद्भुत अवसर भी था।

हमारे देश के विकास और जनता की भलाई के लिए यहां होने वाले निर्णयों को देखना उनके लिए गर्व का क्षण था। परिवार के सदस्यों ने इस ऐतिहासिक स्थल पर जाकर भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को महसूस किया। लोकसभा चुनाव 2024 में रायपुर सीट से सांसद चुने गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *