सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड…बस्तर में बढ़ी गर्मी

A bright sun shining over a thermometer, depicting the sharp rise in temperature in Raipur and Bilaspur, Chhattisgarh.

रायपुर। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण गर्मी में थोड़ी कमी आई है। पिछले 2-3 दिनों से रात में हल्की ठंड महसूस की गई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पारा फिर चढ़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं रात का तापमान 1-3 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म 33.8 डिग्री के साथ जगदलपुर रहा। वहीं 5.6 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी-खासी के मरीज बढ़ने लगे हैं।

रायपुर में आज तापमान स्थिर रहेगा

राजधानी में दिन का तापमान 32.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नार्मल से 2.3 डिग्री अधिक रहा। शनिवार को सुबह हवा में नमी 52 फीसदी थी। यह शाम तक घटकर 58 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज तापमान स्थित रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

सरगुजा संभाग में ठंड

उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण 2 दिन‎ सरगुजा संभाग के जिलों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में पारा 7.6 डिग्री जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था।

वहीं दिन का पारा 27 डिग्री रहा, जो औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं सूरजपुर में रात का तापमान 6.6 डिग्री और कोरिया में 9.3 डिग्री पारा रहा।